महाकाल मंदिर को 23 लाख की एलईडी दान में मिली
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा द्वारा 2 आउटडोर एलईडी दान किए है। दोनो एलईडी का मूल्य करीब 23 लाख रूपए है। एसबीआई के अधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर के मुख्य द्वार व पीछे की ओर शंख द्वार पर बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी टीवी प्रारंभ भी हो गई है। एलईडी से बाहर से दर्शन होने लगे है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को आते है। यहां आने वाले भक्तों की मुराद भगवान महाकाल पूरी करते हैं तो भक्त सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि के अलावा मंदिर के उपयोग में आने वाली सामग्री का दान करते है। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक भोपाल वृत के महा प्रबंधक कुंदन जी व उप महाप्रबंधक सतीश गुप्ता द्वारा बाबा महाकाल के दर्शन के उपरांत बाबा महाकाल के चरणों मे यात्रियों की सुविधा के लिए 12 बाय 6 फीट की दो आउटडोर एलईडी दान दी। दोनो एलईडी की कीमत करीब 23 लाख रूपए है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, मंदिर के आईटी शाखा के प्रभारी राजकुमार सिंह द्वारा दानदाता एसबीआई के अधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान नंदी हाल मे पूजन पुजारी यश शर्मा, विकास गुरू ने कराया। इस अवसर पर बैक के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय नाथ मिश्र, श्री ललित मौजूद थे। सहायक प्रशासक जूनवाल ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों के दर्शन के लिए आने पर उन्हे बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी दान में उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। इसके बाद एसबीआई ने दो बड़ी एलईडी दान की है। बैंक अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी सामग्री दान की है। आगे भी मंदिर में आवश्यकता वाली सामग्री उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है।
बाबा के दरबार में पेटी से मिलता है गुप्तदान-
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले कई भक्त अप्रत्यक्ष रूप से भी दान करते हैं। गुप्त दान करने वाले भक्त मंदिर में लगी दान पेटी में सोने चांदी के आभूषण गुप्त दान के रुप में डाल देते हैं। वही कई भक्त भेंट पेटी में भगवान महाकाल को विदेशी करेंसी भी अपिज़्त करते हैं। भेंट पेटी खोलने के दौरान सोने चांदी की कई सामग्री और विदेशी करेंसी भी निकलती है। हालांकि भेंट पेटी में मिलने वाली राशि और सामग्री गुप्त दान में प्राप्त होती है।