top header advertisement
Home - उज्जैन << सुश्री देबस्मिता ठाकुर शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भरतनाट्यम नृत्य की बारीकियों से कराएगी परिचित

सुश्री देबस्मिता ठाकुर शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भरतनाट्यम नृत्य की बारीकियों से कराएगी परिचित


उज्जैन। स्पीक मैके एक ऐसी संस्था है जो शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में विगत कई वर्षों से शास्त्रीय कलाओं को युवाओं में लोकप्रिय बनाने का कार्य स्पीक मेके द्वारा किया जा रहा है। स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि आईओसीएल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नृत्य कार्यशाला प्रदर्शनों के क्रम में देश की ख्यातनाम नृत्यांगना  नई दिल्ली की सुश्री  देबस्मिता ठाकुर शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भरतनाट्यम नृत्य की बारीकियों से परिचित कराएंगी। देवस्मिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 3  वर्ष की अल्पायु से गुरु श्रीमती दीपाली के सानिध्य में ली है। तत्पश्चात  पद्म भूषण गुरु सरोजा वैद्यनाथन से  भरतनाट्यम की शिक्षा प्राप्त की। नृत्यांगना सुश्री  देबअस्मिता विद्यार्थियों को भरतनाट्यम की परंपरा के प्रति आकर्षित करने के लिए उज्जैन में मंगलवार से सप्ताहांत  तक  अपने नृत्य की प्रस्तुतिया देंगी।

                                                            ...000...

Leave a reply