top header advertisement
Home - उज्जैन << कमलनाथ बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं उनके कितने होटल-मॉल हैं, धंधे हैं, यह नहीं बताते

कमलनाथ बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं उनके कितने होटल-मॉल हैं, धंधे हैं, यह नहीं बताते


प्रबुध सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कमलनाथ को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, जो कमलनाथ और कांग्रेस बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। उनके कितने होटल हैं, मॉल हैं, देशभर में धंधे हैं। यह नहीं बताते हैं। सिर्फ उंगली उठाते हैं।

भ्रष्टाचार का काम तो कांग्रेस में होता था। हमने विकास को ही अपना हथियार बनाया। पहले हम दुनिया की पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आते थे। मोदीजी प्रधानमंत्री बने पांचवीं अर्थव्यवस्था में आ गए। अगर फिर मोदी आते हैं तो दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे।

देवास रोड स्थित एक निजी होटल में हुए प्रबुद्धजन सम्मेलन में गोयल ने पुरानी सरकारों और मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आए बदलावों को एक उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 70 साल पहले एक रेल लाइन डलने का प्रस्ताव पास हुआ। आज सिर्फ 40 किमी ही बन पाई। पटरियों को भी लोग उखाड़ कर ले गए। मतलब, पहले की सरकारों में प्रस्ताव एक सरकार में आता था तो दूसरी सरकार में इस्टीमेट बनता था। तीसरी सरकार में कुछ बजट की व्यवस्था होती थी, इतने प्रोजेक्ट की लागत फिर बढ़ जाती थी। काम अटका का अटका रहता था लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सोच बताई कि जिस काम का भूमिपूजन होता है तो लोकार्पण भी इसी कार्यकाल में होता है। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में आर्थिक समृद्धि आई, हर व्यक्ति के उद्योग धंधे चल निकले। ऐसे प्रोजेक्ट हर जिले के लिए आए और हर जिले में काम हुए। फिर भाजपा की सरकार बननी चाहिए या नहीं...। मैं जब छोटा था तो अपनी नानी के यहां जाता था तो वह चूल्हे पर चाय बनती थी और खाना बनाती थी, 400 सिगरेट जितना धुआं अंदर जाता था। चूल्हे से वह एक दिन दुनिया छोड़कर चली गई, ऐसा देश की कई महिलाओं के साथ हुआ और उनके इस दर्द को किसी ने समझा वह गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी था। उन्होंने उज्जवला गैस जैसी योजना चलाई और दूर गांव तक गैस की टंकी पहुंचाई ऐसा प्रधानमंत्री, जिसने गरीबी देखी, चाय बेची, अपने अनुभव से जो देखा था वह सब अनुभव देश की विकास यात्रा में लगाया। 2014 से उनकी पहली प्राथमिकता स्वच्छता अभियान की योजना बनी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, जिला प्रभारी सुरेश आर्य, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, कलावती यादव, उद्योगपति अर्पित बांगड़, विशाल राजोरिया, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या उपस्थित थे।

Leave a reply