मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ में मनाया 45वां स्थापना दिवस
उज्जैन| भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी कर्मचारी संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अपना 45वां स्थापना दिवस सावन भादो बिजासन माता मंदिर प्रांगण में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ओम जैन एवं विशेष अतिथि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर गिरि ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं दत्तोपंथ ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संगठन गीत मांगीलाल पाटीदार ने प्रस्तुत किया। जिला सचिव दिलीप चौहान ने बताया वक्ताओं ने संगठन की नीति-रीति से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, महेश व्यास, मनोज मोरटे, राजीव सिंह सेंगर, नवीन कुमार पांडे सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन दिलीप चौहान ने किया। आभार कजोड़मल मिमरोट ने माना।