पियूष गोयल ने कहा भाजपा किसी की जागीर नही
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार देर शाम को उज्जैन पहुंचे। उन्होने यहां भाजपा की ओर से मंथन और संवाद की दृष्टि से मध्यप्रदेश कल आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में प्रबुद्धजन, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी वर्ग, चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं वर्षो से आ रहा हूं। यहां आकर महाकाल के दर्शन में मिले और महाकाल का आशीर्वाद भी मिला। यहां आकर जो ऊर्जा मिलती है, जो उत्साह वर्धन होता है उसके अलग ही छटा है, जो आभा है महाकाल की वह अपने आप में बहुत ही विशेष है। उन्होने कहा कि हम बाहर वालों को आप सबसे होती है कारण है कि आप यहीं रहते है। आपके ऊपर तो प्रभु महाकाल का पूरे समय हाथ रहता है। श्री महाकाल लोक की चर्चा करते हुए कहा कि महाकाल लोक अद्भुत है। कल्पना के बाहर है। उज्जैन देश की संपत्ति भी है। यहां की समृद्धि भी है। देश के ज्ञान गरिमा का केंद्र है, जो सभ्यता उज्जैन ने पूरे देश और दुनिया को दिखाई है।
कांग्रेस की तरह गांधी परिवार की जागीर नही भाजपा -
केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और कपडा मंत्री पीयूष गोयल ने विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री व सांसद को उतारने के सवाल पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नही है। यह कांग्रेस की तरह गांधी परिवार की जागीर नही है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर बनती है और सबको समय-समय पर जो जिम्मेदारियां मिलती है। हम उसका पूरा निर्वहन करते है। उन्होने कहा कि उज्जैन में चुनाव को लेकर अच्छी तैयारी है। पूरे मालवा में हर एक सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाएंगे की उज्जैन के लोग पूरी तरीके से भाजपा के साथ है। एक अच्छी सरकार विकास से प्रेरित सरकार लोगों के कल्याण करने वाली सरकार के साथ मध्यप्रदेश के लोग उज्जैन के लोग पूरी तरीके से मोदी के साथ है।