गायत्री शक्तिपीठ पर महालय श्राद्ध की मातृ नवमी का श्राद्ध कराने के लिए महिला आचार्यों द्वारा पूरा श्राद्ध कर्म महिला आचार्यों ने विधि-विधान, मंत्रोउच्चार के साथ सम्पन्न करवाया गया
उज्जैन- उज्जैन अंकपात मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर महालय श्राद्ध की मातृ नवमी का श्राद्ध कराने के लिए महिला आचार्यों द्वारा पूरा श्राद्ध कर्म महिला आचार्यों ने विधि-विधान, मंत्रोउच्चार के साथ सम्पन्न करवाया गया। श्राद्ध पक्ष की शुरूआत से ही गायत्री शक्तिपीठ में निःशुल्क श्राद्ध करवायें जा रहे हैं। गायत्री शक्ति पीठ पर महिला आचार्यों द्वारा श्राद्ध तर्पण संस्कार करवानें का क्रम लगभग 8 से 9 वर्षों से चला आ रहा हैं।