वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन संपन्न
उज्जैन: वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत उज्जैन नगर पालिका निगम द्वारा लगभग एक करोड रुपए से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में तथा निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, क्षेत्रीय पार्षद एवं झोन अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहर की विशेष उपस्थिति में संपन्न किया गया।
नगर निगम द्वारा वार्ड 37 अन्तर्गत 33 लाख रुपए की लागत से एडवांस कॉलेज तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण, 30 लाख रुपए की लागत से प्रकाश नगर विष्णुपुरा तक नाला निर्माण, 10 लाख रुपए की लागत से सिंधी कॉलोनी में रोड़ निर्माण, 08 लाख की लागत से विभिन्न क्रॉस पुलिया का निर्माण, 06 लाख की लागत से पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु नये विद्युत पोल शिफ्टींग एवं नई लाइट लगाने का कार्य एवं अन्य विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य किये जाएंगे।