सिविल अस्पताल पहुंचे नगर निगम कर्मचारी, वीआईपी ड्यूटी के चलते नहीं करवा पाए जांच
छत्रीचौक स्थित सिविल अस्पताल में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी चेकअप करवाने पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने चेक कर दवाई लिखी लेकिन एक ही लेब टेक्नीशियन होने के चलते कई कर्मचारियों को जांच करवाए बिना ही लौटना पड़ा।
अस्पताल में रोजाना ओपीडी में मरीजों की संख्या 50 से 60 होती है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप शुरू होने से अस्पताल में भीड़ काफी बढ़ गई है। इसके चलते मरीजों का काफी इंतजार करना पड़ रहा, क्योंकि स्टाफ के कुछ सदस्य की वीआईपी ड्यूटी लगा दी गई।
गुरुवार को नगर निगम के करीब 130 से 150 कर्मचारी ब्लड टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे, जबकि रोजाना अस्पताल में दो लेब टेक्नीशियन होते है, लेकिन वीआईपी ड्यूटी के चलते एक ही उपस्थित था। इस वजह से कई लोगों की जांच नहीं हो पाई। साथ ही ब्लड सेंपल ट्यूब खत्म हाेने से कई कर्मचारियों को जांच करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा और उसके बाद भी उनकी जांच नहीं हो पाई।