लाडली बहनों को आर्थिक सहायता राशि अंतरण निगम मुख्यालय सहित झोन कार्यालयों में देखा गया सीधा प्रसारण
उज्जैन: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुरहानपुर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में आर्थिक सहायता राशि अंतरण की गई। समारोह का सीधा प्रसारण नगर पालिक निगम द्वारा निगम मुख्यालय सहित समस्त झोनो में दिखाया गया। जिसमें महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही सम्मिलत हुए।
निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल शामिल हुए एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बहनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है, योजना अन्तर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से बहनों के जीवन में सरहानी परिवर्तन आया है वे आत्मनिर्भर हुई है, आपने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार आर्थिक सहायता राशि एक हजार से बढ़कर 1250 हुई है जो धीरे-धीरे तीन हजार रूपये तक पहुंचेगी। इस राशि से बहनों का आत्मसम्मान बढ़ेगा वहीं यह राशि उनके जीवन कल्याण में भी उपयोगी साबित होगी।
इसी प्रकार नगर निगम के समस्त झोन कार्यालय में भी लाडली बहना सम्मेलन का सीधा प्रसारण संबंधित झोन के झोन अध्यक्ष, झोन अन्तर्गत आने वाले वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, हितग्राहियों द्वारा देखा गया।
निगम मुख्यालय में एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री कैलाश प्रजापत, श्री अनिल गुप्ता, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी सहित गणमान्य नागरिक, निगम अधिकारी, हितग्राही सम्मिलित रहे।