दुष्कर्म के आरोपी की न्यायिक हिरासत आठ दिन बढ़ी
उज्जैन। 15 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महाकाल थाना पुलिस ने गुरूवार को दोपहर में न्यायालय में पेश किया। जिला न्यायालय ने आरोपी को 8 दिन की न्यायिक हिरासत पर सांैपा है। आरोपी के घायल होने के कारण पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। बाद में उसे एंबूलेंस में लेकर कोर्ट पहुंची थी।
सतना जिले के जैतवारा निवासी 15 वर्षीय मासूम बालिका से जीवनखेड़ी में दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नानाखेड़ा निवासी आटो चालक भरत सोनी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस जब आरोपी को तस्दीक के लिए घटना स्थल जीवनखेड़ी लेकर लेकर पहुंचे थे। उस दौरान आरोपी भरत ने भागने की कोशिश की थी। भागने के चक्कर में आरोपी भरत गिरकर घायल हो गया था। उसे पैर और हाथ में चोट आई थी। आरोपी को पकडऩे के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। बाद में पुलिस ने भरत को पकड़कर जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया था। वहीं पिछले सप्ताह शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी भरत सोनी को जिला न्यायालय में पेश किया था। जहां से न्यायालय ने आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आरोपी के घायल होने के कारण वापस उसे इंदौर में भर्ती कराया था। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर गुरूवार को महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को इंदौर से लाकर पहले जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद जिला न्यायालय में पेश किया था। जिला न्यायालय ने आरोपी को 8 दिन की न्यायिक हिरासत में पुलिस को सौंपा है।
मीडिया के पूछने पर कुछ नही बोला आरोपी-
पुलिस गुरूवार को आरोपी भरत सोनी का मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। मेडिकल के बाद न्यायालय में पेशी पर जाने के दौरान मीडिया ने उससे सवाल पूछे, लेकिन आरोपी ने जवाब नही दिया। हालांकि न्यायालय ले जाने के दौरान आरोपी का चेहरा काले कपड़े से ढंका हुआ था।