top header advertisement
Home - उज्जैन << सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा

सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा


उज्जैन 04 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया
कि भारत शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढीकरण एवं राष्ट्रीय
टीकाकरण तालिका अनुसार दो वर्ष तक के बच्चों को पूर्ण टीकाकृत करने एवं मीजल्स एवं रूबेला
वैक्सीन की डोज से छूटे हुए पांच वर्ष उम्र तक बच्चों को टीकाकृत किये जाने हेतु सघन मिशन
इन्द्रधनुष अभियान 5.0 प्रदेश के समस्त जिलों के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी आयोजित किया
जा रहा है।
सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के तृतीय चरण का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर तक
किया जायेगा। अभियान में टीकाकरण से वंचित हितग्राहियों का सूचीकरण कर यूविन पोर्टल पर
पंजीयन तथा टीकाकरण रिकार्ड पोर्टल के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। भारत शासन के
निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण के लिये यूविन पोर्टल विकसित किया गया है। मिशन इन्द्रधनुष 5.0
का संचालन भी यूविन पोर्टल पर ही किया जायेगा।

Leave a reply