top header advertisement
Home - उज्जैन << कर्मचारियों के हितो पर हम सकारात्मक हैं: आयुक्त मांगे मानी हैं, शेष मांगांे पर भी शीघ्र कार्यवाही होगी

कर्मचारियों के हितो पर हम सकारात्मक हैं: आयुक्त मांगे मानी हैं, शेष मांगांे पर भी शीघ्र कार्यवाही होगी


उज्जैन: नगर निगम कर्मचारियों की मांगांे और उनके हितों के विषय में हम पूरी तरह सकारात्मक हैं। पूर्व में भी कर्मचारियों की मांगो को स्वीकार किया है, शेष मांगों पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
  यह विश्वास दिलाया है निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने। मंगलवार को निगम गेट पर चल रहे आंदोलन अंतर्गत कर्मचारी नेता श्री रामचन्द्र कोरट के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं से चर्चा उपरांत मांगों पर सहमति बनी। चर्चा के बाद आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह कर्मचारियों के बीच आए और उनकी मांगों पर बनी सहमति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपको शीघ्र ही प्रोत्साहन राशि 50 लाख रुपये समान रुप से आपके खातों में 1-2 दिन में भेजे जाने, शासन के पत्र अनुसार अस्थाई कर्मचारियों को विनियमित (स्थायी) किये जाने हेतु जानकारी भी शीघ्र ही शासन को भेजे जाने, समयमान वेतनमान के एरियर की राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द प्रारंभ किये जाने तथा कर्मचारियों की पदोन्नति की कार्यवाही भी अबिलम्ब की जावेगी।

Leave a reply