top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त द्वारा बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त द्वारा बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई


उज्जैन: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 05 अक्टूबर को उज्जैन में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा बैठक लेते हुए नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए।
 श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों एवं अन्य क्षैत्र का लोकार्पण 05 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों से किया जाना प्रस्तावित है। लोकार्पण कार्यक्रम में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा किये जा रहे कार्यो पर निगम अधिकारीयों के साथ बैठक में समीक्षात्मक चर्चा की गई एवं निर्देशित किया कि सड़कों का आवाश्यक पेंच वर्क, सम्पूर्ण मार्ग एवं महाकाल मंदिर क्षैत्र के आस-पास विशेष सफाई व्यवस्थ के साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक सभी कार्यो को 4 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में अपर आयुक्त श्री अशिष पाठक सहित यंत्रीगण, उपयंत्रीगण, स्वाथ्य विभाग, प्रकाश विभाग, स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply