top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन की विकास की गाथा निरन्तर अग्रसर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 7 करोड़ 30 लाख से अधिक की राशि से नवीन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण

उज्जैन की विकास की गाथा निरन्तर अग्रसर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 7 करोड़ 30 लाख से अधिक की राशि से नवीन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण


उज्जैन 02 अक्टूबर। उज्जैन की विकास की गाथा निरन्तर अग्रसर है। आगे और भी
विकास की अधिक संभावनाएं निरन्तर बढ़ेगी। उज्जैन शहर एवं उज्जैन के आसपास इतना
विकसित हो रहा है जैसे इन्दौर का विकास हो रहा है। उज्जैन के विकास की अदभुत
संभावनाएं निरन्तर बढ़ रही है। उज्जैन का विकास हमारे सबके लिये सौभाग्य की बात है।
इस आशय के विचार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने दाऊदखेड़ी ग्राम के समीप
सात करोड़ 30 लाख 75 हजार रुपये की लागत से नवीन मध्यम स्तरीय क्षेत्रीय परिवहन
कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सालों
देश के लिये संघर्ष किया और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्हीं की
जयन्ती पर 2 अक्टूबर को उज्जैन के विकास के इतिहास में एक और अध्याय क्षेत्रीय परिवहन
कार्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण से जुड़ गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि
इस नवीन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का भूमिपूजन भी मेरे द्वारा किया था और लोकार्पण
भी आज मेरे ही हाथों हुआ है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से और भी आसपास के विकास कार्य
होंगे जैसे ज्यूडिशियली क्वार्टर तथा प्रशासनिक दृष्टि से अन्य शासकीय कार्यालय खुलने
की संभावना है। इस क्षेत्र में फोरलेन निकालने का भी कार्य आगामी समय में किया जायेगा,
ताकि आवागमन में और अधिक आमजन को सुविधा होगी।

Leave a reply