सेवा निवृत्ति पर कर्मचारियों का किया सम्मान
उज्जैन: नगर निगम में शुक्रवार को अपना गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री रामचन्द्र कोरट एवं अपर आयुक्त श्री आदित्य नागर द्वारा सेवा निवृत्त कर्मचारी श्री मनोहर पिता बसंतीलाल राजस्व विभाग को हार-फुल, शाल श्रीफल, प्रशस्ती पत्र, गीता जी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान निगम अधिकारी, कर्मचारीयों के साथ ही कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।