ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर विभिन्न मार्गों से निकला जुलूस
उज्जैन- उज्जैन में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। मिलादुन्नबी के पर्व पर उज्जैन में प्रमुख मार्गो से जुलूस निकाला गया। जुलूस सुबह जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर जुलूस के साथ में झांकियां भी निकाली गई। जुलूस का जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर स्वागत भी किया गया। ईद मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब का जन्म दिवस की खुशी में मनाया जाता हैं।