top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में मासूम के साथ दरिंदगी, अर्धनग्न अवस्था में लावारिस ढाई घंटे तक घूमती रही, पुलिस ने खंगाले 400 कैमरों की फुटेज

उज्जैन में मासूम के साथ दरिंदगी, अर्धनग्न अवस्था में लावारिस ढाई घंटे तक घूमती रही, पुलिस ने खंगाले 400 कैमरों की फुटेज


12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म कांड के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। मासूम की मां के साथ भी बलात्कार हुआ है। मां कहां है, यह भी पता नहीं है। अभी तक की जांच में पुलिस को पता लगा है कि बालिका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के किसी गांव की रहने वाली है। उज्जैन कैसे आई, यह पता लगाया जा रहा है। मासूम करीब ढाई घंटे तक हाटकेश्वर विहार कालोनी में लावारिस घूमती रही। वहां से पैदल ही वह बड़नगर रोड पहुंची थी।सोमवार शाम को बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका मिली थी। मासूम के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इलाज के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। देर रात मासूम की हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी हालत में सुधार है। मासूम से पुलिस को केवल यह पता लगा है कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आसपास की रहने वाली है। उसकी मां के साथ भी कुछ गलत हुआ है। मां कहां है, वह यह भी नहीं जानती है। बालिका यह नहीं बता पा रही है कि वह उज्जैन कब और कैसे आई थी।

बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी है। कई टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। करीब 400 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है।

वृद्ध दंपती ने की थी पूछताछपुलिस ने चिंतामन बाईपास पर बनी हाटेश्वर विहार कालोनी सहित आसपास की कालोनियों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं। इसमें बालिका अर्धनग्न अवस्था में खून से सनी करीब ढाई घंटे तक घूमती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कालोनी में एक वृद्ध दंपती ने उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ भी की थी। मगर वह कुछ बता नहीं पाई तो उन्हें लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। बालिका हाटकेश्वर विहार कालोनी से पैदल ही बाईपास से होते हुए मुरलीपुरा क्षेत्र पहुंची थी। यहां वह दांडी आश्रम के समीप बेहोश हो गई थी। लोगों ने डायल 100 पर सूचना दी थी। इसके बाद मामला सामने आया था।

Leave a reply