कांग्रेस की आक्रोश रैली का कई जगह स्वागत
देश के 5 राज्यों में चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ,मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है तो वहीं कांग्रेस भी आक्रोश रैली निकाल रही है। कांग्रेस की आक्रोश रैली मंगलवार को उज्जैन पहुंची। यहाँ पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए यात्रा का कई जगह स्वागत किया। इस दौरान फ्रीगंज और गोपाल मंदिर के सभा का आयोजन किया गया था।
सुबह 11 बजे रैली पंथ पिपलई से चलकर 11.30 बजे निनौरा पहुंची इस बीच कई जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। रैली नानाखेड़ा चौराहा होते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा ,टावर पर नुक्कड़ के बाद करीब 2 बजे यात्रा चामुंडा माता चौराहा ,मालीपुरा,तोपखाना,गुदरी होते हुए यात्रा गोपाल मंदिर पहुंची यहाँ पर एक जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार,मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान, कांग्रेस नेता अजित सिंह, राजेंद्र वशिष्ठ रवि राय ,सुरेंद्र मरमट कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।