राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
उज्जैन / साथियो, भारतीय जनता पार्टी ने अपने काम का लेखाजोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने और जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया था। इस यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी ने किया था। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 अंचलों नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इन यात्राओं को सफल और सार्थक बनाया है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ये सभी यात्राएं अब संपन्न हो चुकी हैं और इन यात्राओं में सहभागिता से, यात्राओं के प्रति उत्साह से प्रदेश की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस बार फिर देश-प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया ने देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।