500 करोड़ के भक्त निवास की सीएम आज रखेंगे आधारशिला, 159 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहर आएंगे। वे सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर से हेलीपैड पुलिस लाइन पर आगमन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे उज्जैन से हरसूद जिला खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासनिक अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिले में 554.89 करोड़ के 9 विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जबकि 159.99 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
554. 89 करोड़ के 9 विकास कार्यों का भूमि पूजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भक्त निवास, लागत 500 करोड़ रुपए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसिलिटी सेंटर, लागत 17 करोड़ रुपए, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन क्षेत्रफल 1.33 हेक्टेयर। एसपीवी मे. जाह्नवी उज्जैन लागत 6.5 करोड़ रु.। इंडस्ट्रीयल क्लस्टर एसोसिएशन लागत राशि 1.5 करोड़। मे. एस ओएल इंजीनियरिंग प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 2.0 करोड़। मे. श्री बालाजी इंडस्ट्रीज यूनिट-2, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन राशि 1.75 करोड़ रु.। मे. विभोर इंडस्ट्रीज, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 1.57 करोड़। मे. जाह्नवी कंटेनर्स, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 2.5 करोड़। औद्योगिक क्षेत्र फर्नाखेड़ी तहसील खाचरौद जिला उज्जैन में 58 इकाइयों का भूमिपूजन। लागत 22.07 करोड़।