top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में श्मशान घाट में विराजित है दस भुजा धारी भगवान श्रीगणेश का मंदिर

उज्जैन में श्मशान घाट में विराजित है दस भुजा धारी भगवान श्रीगणेश का मंदिर


दस्तक  न्यूज़ के पाठको के लिए हमेशा हम खबरों को चुनकर लाते है हमारी कोशिश होती हम पाठको को खबरों से अपडेट रखे उन्हें हर नई खबरों के बारे में जानकारी दे आज आपको कालो के काल महाकाल के शहर उज्जैन में ले चलते है जहां देवस्थान इतने है की आप थक जायेंगे लेकिन मंदिर कम नहीं होंगे उज्जैन को इसलिए धार्मिक नगरी कहा जाता है आपने  अभी तक  कई सारे गणेश मंदिरों (Ganesh Mandir) में भगवान गणेश के दर्शन किए होंगे। साथ ही इन मंदिरों के चमत्कार कहानियां भी आप सभी ने सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां श्मशान घाट में भगवान गणेश की अत्यंत चमत्कारी व दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है। जी हां, यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) शहर में है। इस मंदिर की काफी ज्यादा मान्यता है।

विश्व का इकलौता गणेश मंदिर – 
कहा जाता है कि यहां मांगी गई हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इतना ही नहीं ऐसा मंदिर संपूर्ण विश्व में कहीं पर भी नहीं है। इस मंदिर को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यह एक इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां गणेश जी श्मशान में विराजित है। जी हां चक्रतीर्थ श्मशान घाट स्थित यह मंदिर विश्व का इकलौता मंदिर है। यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का पुराण के अवंतिका खंड में भी उल्लेख किया गया है। कहते है अगर आपने यहाँ पांच बुधवार अगर बिना किसी छुट्टी के कर लिए तो अपनी मन्नत जल्दी पूरी हो जाती है 

Leave a reply