top header advertisement
Home - उज्जैन << 19 सितंबर 2023 मंगलवार के आयोजन एवं समाचार

19 सितंबर 2023 मंगलवार के आयोजन एवं समाचार


1.      गणेशोत्सव प्रारंभ दस दिनी गणेशोत्सव की आज से शुरुआत होगी । अलग-अलग स्वरूप में रिद्धि-सिद्धि के दाता नजर आएंगे।  शहर के गणेश मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी । शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना की जाएगी। 

2.       पर्यूषण पर्व आज से दिगंबर जैन समाज के पर्वराज पर्यूषण पर्व आज से प्रारंभ होकर 28 सितंबर तक चलेंगे। इन 10 दिनों में जैन समाज 10 लक्ष्मण धर्म उत्तम, क्षमा, मार्दव,आर्जव, सत्य, शोच, संयम, तप ,त्याग और ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अपनी दिनचर्या पूर्ण करेंगे। 

3.       संपत्तिकर, जलकर वसूली निगम की आर्थिक हालत को मजबूत करने के लिए निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह ने जलकर और संपत्तिकर वसूली को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्होंने अगले 30 सितंबर तक संपत्ति कर के रूप में 6 करोड़ और जलकर के लिए 5 करोड रुपए की वसूली का टारगेट दिया है। इसके लिए कर्मचारियों को तकादा किया है वह टारगेट पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।

4.      महिला आरक्षण बिल संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित करने वाला महिला आरक्षण बिल आज संसद में पेश किया जा सकता है। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यह बात के पूरे आसार हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल पर मंजूरी दे दी है।

 

 

 

 

Leave a reply