नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर वसूली अभियान चलाया जायेंगा
उज्जैन- नगर पालिक निगम की आर्थिक हालत को मजबूत करने के लिए निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह ने जलकर और संपत्तिकर वसूली को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्होंने अगले 30 सितंबर तक संपत्ति कर के रूप में 6 करोड़ और जलकर के लिए 5 करोड रुपए की वसूली का टारगेट दिया है। इसके लिए कर्मचारियों को तकादा किया है वह टारगेट पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।