top header advertisement
Home - उज्जैन << जिले में अभी तक औसत 923.5 मिमी वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1055 मिमी वर्षा हुई थी

जिले में अभी तक औसत 923.5 मिमी वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1055 मिमी वर्षा हुई थी


उज्जैन 18 सितम्बर। इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 923.5 मिमी वर्षा
हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1055 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घंटे के
दौरान 18 सितम्बर की प्रात: तक जिले में औसत 14.7 मिमी वर्षा हुई है। चौबीस घंटे के दौरान
उज्जैन तहसील में 4, घट्टिया में 19, खाचरौद में 17, नागदा में 12.1, बड़नगर में 39, महिदपुर में
13, झारड़ा में 8, तराना में 7.3 एवं माकड़ोन तहसील में 13 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की
उज्जैन तहसील में 945 मिमी, घट्टिया में 575, खाचरौद में 959, नागदा में 1277.4, बड़नगर में
1067, महिदपुर में 898.8, झारड़ा में 1012.3, तराना में 959.1 और माकड़ोन तहसील में 618
मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 986 मिमी, घट्टिया में 1111,
खाचरौद में 959, नागदा में 1443, बड़नगर में 859, महिदपुर में 1134, झारड़ा में 942, तराना में
1061 और माकड़ोन तहसील में 1000 मिमी वर्षा हुई थी।

Leave a reply