हरतालिका तीज महोत्सव में नारी शक्ति सम्मान आज
उज्जैन | हरतालिका तीज पर सोमवार को टावर चौक फ्रीगंज में भजन गायिका जोड़ी शुभि-साक्षी चौहान की भजन संध्या होगी। हरतालिका तीज महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर प्रदेश और देश में उज्जैन का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. महेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे से भजन संध्या में मुख्य अतिथि विधायक सचिन यादव, विशेष अतिथि चेतन यादव रहेंगे। अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया करेंगे।