पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे
उज्जैन 15 सितम्बर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया
कि भारत शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की शत प्रतिशत व्याप्ति सुनिश्चित
किये जाने के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आयुष्मान भवः अभियान को 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक
संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम मे आयुष्मान मेलो का आयोजन जिले की निम्नलिखित
स्वास्थ्य संस्थाओं मे निम्नानुसार किया जा रहा है। आयुष्मान मेलो का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय
का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना जिससे स्वास्थ्य परीक्षण कर, स्वास्थ्य संवर्धन, जांच कर
बीमारियों की पहचान की जा सकें एवं वेलनेस गतिविधि, स्वस्थ्य खान-पान के संबंध मे जानकारी
दी जा सके।
आयुष्मान मेलो का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर 18 सितम्बर, सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र इंगोरिया 19 सितम्बर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घटिृया 20 सितम्बर, सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र तराना 21 सितम्बर 2023, सिविल अस्पताल नागदा 23 सितम्बर व सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र झारड़ा 27 सितम्बर को किया जायेगा।
भारत शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की शत प्रतिशत व्याप्ति सुनिश्चित
किये जाने के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आयुष्मान भवः अभियान को 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक
संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा-
सेवा पखवाडा- सेवा पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक
किया जायेगा इस दौरान जन समुदाय को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाना,
स्वस्च्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अंगदान अभियान संबंधी गतिविधियों का आयोेजन किया
जायेंगा।