जनरल वी. के. सिंह ने किये भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन
उज्जैन 13 सितम्बर 2023 | उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए लगातार देश विदेश के वी वी आई पी आरहे है इसी कड़ी में श्री वी. के. सिंह सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री भारत सरकार ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचे व श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये |
श्री सिंह के साथ इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी उपस्थित थे| श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से श्री सिंह एवं श्री लालवानी का श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र,उत्तरीय वस्त्र व प्रसाद भेट कर सम्मान किया गया।