top header advertisement
Home - उज्जैन << निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में चन्द्रयान की सफलता पर बधाई प्रस्ताव पारित हुआ

निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में चन्द्रयान की सफलता पर बधाई प्रस्ताव पारित हुआ


उज्जैन: नगर निगम परिषद का स्थगीत सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें चन्द्रयान की सफलता पर सर्वानुमति से बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।
 सम्मेलन के आरंभ होने पर प्रस्तावक श्री शिवेन्द्र तिवारी द्वारा प्रस्तावित एवं श्री प्रकाश शर्मा एवं श्री रजत मेहता के द्वारा समर्थित प्रस्वात प्रस्तुत कर प्रस्तावित किया कि यह समूचे देश के लिए गौरव का विषय है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में इसरों के चेयरमेन श्री एस सोमनाथन के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा और भारत ने चंद्रयान -3 को चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव की सतह पर सफलता पूर्वक सुरक्षित उतार लिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव जिसे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शिवशक्ति पॉईंट नाम दिया है पर किसी यान को सफलता पूर्वक उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश है। इसरो के वैज्ञानिकों के इस प्रयास से सम्पूर्ण देश गौरवान्वित है। हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से देश अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति करेगा।
  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, श्री एस. सोमनाथ चेयरमेन इसरो तथा इसरों के वैज्ञानिकों को निगम परिषद धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती है।
प्रस्ताव पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री सत्य नारायण चौहान, श्री प्रकाश शर्मा, श्री अनील गुप्ता, श्री जितेन्द्र कुवाल, श्री दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, झोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाह सहित पार्षदगणो ने अपने विचार व्यक्त करे हुए इसे एक एकतिहासिक महत्वपूर्ण कदम बताया। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने सर्वानुमति से प्रस्ताव को पारित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Leave a reply