top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन पहुंचे,सबसे पहले उन्होंने महाकाल लोक घूमा,सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन पहुंचे,सबसे पहले उन्होंने महाकाल लोक घूमा,सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने महाकाल लोक घूमा। सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल। इसके बाद उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया। रुद्राक्ष, सूखे मेवों की माला, वस्त्र और कमल के फूल भी अर्पित किए। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन और वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज भी इस मौके पर मौजूद रहे। पुजारी रूपम गुरु, नवनीत गुरु ने पूजा कराई।

योगी यहां से भर्तृहरि गुफा गए। भर्तृहरि गुफा में परंपरानुसार 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की माला से उनका स्वागत किया। 51 किलो वजनी पीतल का त्रिशूल भी भेंट किया गया। UP के CM ने गुरू गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्थली के दर्शन किए। गोशाला जाकर सेवा भी की। योगी, अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष हैं।

Leave a reply