top header advertisement
Home - उज्जैन << मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम छूट न पाये निर्वाचन में लगे अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करें कलेक्टर ने समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम छूट न पाये निर्वाचन में लगे अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करें कलेक्टर ने समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये


उज्जैन 12 सितम्बर। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा
कर लम्बित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने निर्वाचन में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे निर्वाचन के कार्य को
गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता सूची में नाम
जोड़ने, नाम काटने के कार्य को गंभीरता से किया जाये। इसी तरह फार्म-8 की कार्यवाही भी गंभीरता
के साथ की जाये।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सर्वप्रथम विगत श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली श्री
महाकालेश्वर भगवान की सवारियों तथा अन्य सौंपे गये कार्यों को बेहतर ढंग से समन्वय के साथ पूरा
करने पर अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। बैठक में समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर
को निर्देश दिये कि 15 सितम्बर को इन्दौर में प्रशिक्षण आदि कार्य को गंभीरता से अध्ययन कर पूर्ण
किया जाये। मतदाता सूची में मृतक का नाम न हो और गलत व्यक्ति का नाम न जुड़े, इस पर
विशेष ध्यान दिया जाये। इसी तरह पात्र व्यक्ति का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़ा
जाये। फार्म-6, 7, 8 में किये जा रहे कार्य को दो-चार दिन में पूर्ण कर लिया जाये। ईपिक को जनरेट
करने की कार्यवाही पूर्ण की जाये।

Leave a reply