top header advertisement
Home - उज्जैन << हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना मिर्ची बाबा की प्रार्थना

हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना मिर्ची बाबा की प्रार्थना


कमलनाथ सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त मिर्ची बाबा शुक्रवार को महाकाल के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, यहाँ वो करीब 10 मिनट तक नंदी हाल में जाने का इन्तजार करते रहे। इसके बाद उन्हें गर्भगृह में जाने से रोक दिया गया। जिससे वे नाराज हो गए और नंदी हाल में महाकाल के दर्शन करते हुए जोर जोर से सीएम शिवराज सिंह को हटाने की प्रार्थना करने लगे। 2022 से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा फिलहाल बरी हो कर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। बाबा ने महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा संत को दर्शन करने से रोका जा रहा है , हे महाकाल दया करना इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। संत पीड़ित हो रहे है दुखी हो गए है , मंदिर के दर्शन करने के लिए रोका जा रहा है, आज तेरे दरबार में एक संत चिल्ला रहा है। झूठे केसों में फसाया जा रहा है।

Leave a reply