खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 विजेता को 31 हजार रु. पुरस्कार राशि
उज्जैन 06 सितम्बर। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की तर्ज
पर खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन चार चरणों ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर
किया जा रहा है। प्रदेश में प्रचलित 18 खेलों एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल,
हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मल्लखंब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल,
टेनिस एवं शतरंज की प्रतियोगिता जिला/संभाग स्तर पर आयोजित की जायेगी। छह खेल ताईक्वांडो,
फैंसिग, रोईंग, क्याकिंग-कैनोईंग, शूटिंग एवं आर्चरी की प्रतियोगिता सीधे राज्य स्तर पर आयोजित
की जायेगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति
में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगें।
ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा - 12 से 14 सितम्बर, 2023 के मध्य
जिला स्तरीय आयोजन - 16 से 18 सितम्बर, 2023 के मध्य
संभाग स्तरीय आयोजन - 20 से 23 सितम्बर, 2023 के मध्य
राज्य स्तरीय आयोजन - 24 से 28 सितम्बर, 2023 तक उज्जैन में