top header advertisement
Home - उज्जैन << छोटी मायापुरी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव उसके घर में बंद मिला

छोटी मायापुरी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव उसके घर में बंद मिला


छोटी मायापुरी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव उसके घर में बंद मिला है। मृतक रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद से ही लापता था। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। मृतक के दूसरे मकान पर ताला लगा हुआ था। सोमवार रात को मकान से बदबू आने पर जब उसे खोला गया तो करीब पांच दिन पुराना शव पड़ा मिला। चिमनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली थी कि छोटी मायापुरी के रहने वाले जितेंद्र पुत्र लालाराम रायकवार के घर से बदबू आ रही है। इस पर उसके स्वजन मौके पर पहुंचे और ताला खोला तो अंदर जितेंद्र का शव पड़ा था।कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। मृतक 30 अगस्त काे रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद से लापता था। मृतक शराब गोदाम के समीप मेहंदी के कारखाने पर काम करता था। चार दिन तक जब वह संपर्क में नहीं आया तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की थी। मृतक जितेंद्र कारखाने में देर होने पर समीप बने मकान पर ही रुक जाता था।वह पांच दिन से घर नहींं आया था। महेंद्र के अनुसार कमरे पर बाहर से ताला लगा था। ताले की दो चाबी थी जिसमें से एक चाबी उसके पास थी। इससे उसने ताला खोला। जबकि मृतक जितेंद्र के पास वाली चाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र का पेट चाकू से चीर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के परिचितों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Leave a reply