स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति बने - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मप्र सड़क विकास निगम के साथ हुआ समझौता
उज्जैन 04 सितम्बर। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित देश के पहले टोल प्लाजा
मध्यप्रदेश के आगर मालवा, उज्जैन और छतरपुर जिलों में शुरू हो गए है।
शाजापुर-दोपड़ा नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा का संपूर्ण प्रबंधन और
संचालन ज्योति महिला स्व-सहायता समूह करेगा। श्रीमती राजू बाई इसकी अध्यक्ष हैं। वराहमिहिर
आजीविका संकुल स्तरीय संगठन कायथा, उज्जैन, कायथा टोल प्लाजा का प्रबंधन करेगा। श्रीमती
कौशर परवीन इसकी अध्यक्ष हैं। प्रगति सामुदायिक महिला आजीविका संगठन छतरपुर में संजयनगर
टोल का प्रबंधन सम्हालेगा।
यह ऐतिहासिक पहल मप्र कैबिनेट के निर्णय के कारण संभव हो सकी है जिसके अनुसार 2 करोड़
रुपए तक कलेक्शन वाले टोल प्लाजा का प्रबंधन महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाएगा ताकि
उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।
स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन लखपति हो - मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने
महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए
यह अनूठी पहल का मार्गदर्शन किया।