top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए शिवराज ने किया महारूद्र अनुष्ठान

प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए शिवराज ने किया महारूद्र अनुष्ठान


उज्जैन। आज महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह करीब 8:45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी हाल में पूजन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ ग्रह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान नदी हाल में अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही आस पास के क्षेत्र के पार्टी पदाघिकारी भी नजर आये आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद के पहले सोमवार 4 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह मंदिर पहुंचते ही महारूद्र अनुष्ठान कराने के लिए नंदी हाल में पूजन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन किया पूजन के बाद मंदिर के पुजारी व पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। महा रूद्र अनुष्ठान के दौरान दो लघु रुद्र के साथ ही 121 पाठ किए जाएंगे। अनुष्ठान सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बताया गया कि महारूद्र अनुष्ठान प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ कराया जा रहा है। अनुष्ठान में मंदिर के करीब 66 पुजारी-पुरोहित बैठकर एक साथ महारुद्र का पाठ करेंगे। बारिश के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पहले बार इस तरह का पाठ किया गया है ..

सोमवार को सुबह प्रारंभ हुए महा रूद्र अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुरी तरह शिव की भक्ति में लीन हो गए। नंदी हॉल में मुख्यमंत्री ने पुजारी व पुरोहितों के साथ मंत्र का उच्चारण भी किया। गौरतलब है कि इसी दिन सोमवार को शाम चार बजे से भाद्रपद माह की पहली सवारी व क्रम अनुसार नवम सवारी भी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होगी।

Leave a reply