देवासगेट बसस्टैंड के रैन बसेरे की छत का प्लास्टर गिरा, सो रहे 17 में से दो मुसाफिर घायल, उपचार जारी
उज्जैन - नगर निगम द्वारा देवासगेट बसस्टैंड पर निर्मित रैन बसेरे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात छत का प्लास्टर गिर गया। बसेरे में 17 लोग थे,जिसमें से 2 दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दरअसल बाहर से आने वाले यात्रियों को रात्रि विश्राम की सुविधा देने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में 6 स्थानों पर रैन बसेरों का संचालन किया जाता है। इनमें से एक देवासगेट बसस्टैंड पर है। यहाँ छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर बसेरे में सो रहे मुसाफिरों पर गिर गया। इसमें 64 वर्षीय झालावाड़ राजस्थान निवासी मांगीलाल और सागर निवासी 25 साल का अंकुर घायल हो गया। दोनों ही महाकाल दर्शन के बाद विश्राम के लिए रेन बसेरे में ठहरे थे।