top header advertisement
Home - उज्जैन << मायके में लेने गए पति ने झगड़ा होने पर पत्नी के गाल पर ब्लेड मारी

मायके में लेने गए पति ने झगड़ा होने पर पत्नी के गाल पर ब्लेड मारी


 आगर रोड के सम्राटनगर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला के दोनों गाल पर ब्लेड मारी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर पति फरार हो गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। रविवार की ये घटना बताई गई है।

जैनब खान 29 साल दो दिन पूर्व सम्राटनगर स्थित मायके आई ​थीं, जिसे लेने के लिए मक्सीरोड गलपुरा निवासी पति अंसार खान पहुंचा था। महिला की भाभी का ऑपरेशन होने के चलते दो दिन मायके में रुकना चाहती थी। उसने पति से कहा कि दो दिन बाद चलूंगी। इसी बात को लेकर आपस में पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अंसार ने ससुराल वालों के सामने ही पत्नी के गाल पर दो वार किए और मौके से धमकी देकर भाग निकला। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तलाश जारी है

Leave a reply