top header advertisement
Home - उज्जैन << बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के वादे पर खरा उतरा, विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 23 लाख रु. से अधिक की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 15 लाख के नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया

बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के वादे पर खरा उतरा, विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 23 लाख रु. से अधिक की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 15 लाख के नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया


उज्जैन 26 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की
बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जो महत्वपूर्ण विकास के कार्य होना थे, वे लगभग पूर्ण
किये हैं। विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी। क्षेत्र में सड़क निर्माण हो या अन्य
विकास के कार्यों को करवाया जा रहा है और विकास के कार्य निरन्तर क्षेत्र में गतिशील हैं।
इस आशय की क्षेत्रवासियों को जानकारी देते हुए उन्होंने 23 लाख 36 हजार रुपये के विविधि
निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शेड निर्माण कार्यों का
लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वप्रथम देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में 11 लाख 77 हजार
रुपये की लागत से पीने के पानी की पाईप लाइन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने
पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी के रहवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कॉलोनी में कई विसंगतियों से
समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के बाद बिजली का
भी निराकरण किया जायेगा। उनकी हर कठिनाईयों को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। कॉलोनी में उलझन बहुत बड़ी है, फिर भी
धीरे-धीरे समस्याएं दूर हो रही है।
 

Leave a reply