अधिकमास होने से महाकाल मंदिर में रोज करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं
उज्जैन- उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से उज्जैन में श्रद्धालुओ की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। सावन लगने के पहले से ही कुछ महीने पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी। और 5 से 6 महीने के भीतर महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए लगभग 1.5 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख से अधिक हैं। अधिकमास होने से महाकाल मंदिर में रोज करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा संख्या वाला देश का पहला मंदिर।