top header advertisement
Home - उज्जैन << 39 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

39 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन


चुनावी साल में शुक्रवार को कर्मचारी सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। पटवारी पहले से ही अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में सरकारी कार्यों पर असर पड़ रहा है। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ व पेंशनर एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से टावर चौक पर पुरानी पेंशन समेत 39 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को तृतीय वर्ग और चतुर्थ वर्ग के साथ जनपद सीईओ, राजपत्रित अधिकारी भी अवकाश पर चले गए। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने से भी काम नहीं हो सकेंगे।

यानी लगातार 3 दिन तक जनता से जुड़े काम नहीं हो सकेंगे। संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र व्यास ने बताया अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेताया है कि सितंबर माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसका असर सरकारी कार्यों पर पड़ेगा। इधर सहकारिता समिति कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिनों से लगातार जारी है। संयुक्त सहकारिता समिति महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने भरतपुरी स्थित सरकारी बैंक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। कर्मचारी संघ के कमल सिंह राजावत ने जानकारी दी।

Leave a reply