top header advertisement
Home - उज्जैन << विश्वविद्यालय की वेबसाइट दे रही गलत जानकारी

विश्वविद्यालय की वेबसाइट दे रही गलत जानकारी


उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य समन्वयक पद पर अभी भी डॉ. प्रशांत पौराणिक को ही दर्शा रही है। जबकि डॉ. पौराणिक को शासन ने एक महीने पहले ही इस पद से हटाकर जीडीसी कॉलेज में पदस्थ किया है। विश्वविद्यालय के अफसरों की अनदेखी के कारण विश्वविद्यालय की वेबसाइट भी अपडेट नही होती है। जिसके कारण गलत जानकारियां विद्यार्थियों को मिलती है।

विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ही संभाग के हजारों विद्यार्थी व अन्य लोग जानकारी प्राप्त करते है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान ही नही देते है। इसका नतीजा यह है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपडेट नही होने के कारण राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य समन्वयक पद पर डॉ. प्रशांत पौराणिक का नाम ही दिखाई दे रहा है। जबकि इस पद पर विक्रम विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. एसके मिश्रा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने ही रासेयो समन्वयक पद की जिम्मेदारी दे दी है। मामले को लेकर कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे ने कहा कि वेबसाइट पर सही जानकारी अपडेट होना चाहिए। वेबसाइट के माध्यम से ही सभी लोग जानकारी प्राप्त करते है।

Leave a reply