top header advertisement
Home - उज्जैन << टावर चौक पर शहरवासियों ने एकत्रित होकर जश्न मनाया आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई

टावर चौक पर शहरवासियों ने एकत्रित होकर जश्न मनाया आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई


उज्जैन- चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लेंडिंग की सफलता पर टॉवर चौक पर जश्न मनाया गया। चांद की सतह पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर ली। 140 करोड़ देशवासियों की प्रार्थना और दुआ के साथ इसरो के वैज्ञानिको ने सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लेंडिंग कर एक इतिहास रच दिया। चांद पर लेंडिंग होते ही शहर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। टावर चौक पर शहरवासियों ने एकत्रित होकर जश्न मनाया आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।  

Leave a reply