वैश्य महासम्मेलन मप्र के आह्वान पर उज्जैन में महिला प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई
उज्जैन। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के आह्वान पर उज्जैन में आनंद मांगलिक परिसर पर महिला प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक के प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैश्य गान हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शाह प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी अशोक सोमानी थे। बैठक के आयोजक राजेश अग्रवाल एवं प्रगति मंगल ने बताया इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी 17 संभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि श्री गुप्ता सहित सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण एवं वैश्य महिलाओं में सेवा का भाव जागृत करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने प्रदेश की सभी महिला इकाई को सक्रियता से अपनी भागीदारी समाज में देने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष ज्योति जैन ने महिलाओं को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेने पर जोर दिया। वैश्य महासम्मेलन के शहर अध्यक्ष अंबालाल माहेश्वरी ने 15 आजीवन सदस्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश अग्रवाल महिला इकाई की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महिला शहर प्रभारी मधु कोठारी, संभाग महामंत्री मोदी अवतश जैन, संजय शाह, संभाग युवा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आभा पारीक, मोनिका सेठी, विनीता पहाड़िया, अनीता शाह, भारती गुप्ता, राजश्री सुगंधी, महेश खंडेलवाल, संजय सुगंधी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर शहर प्रभारी शिवकुमार विजयवर्गीय ने किया। सहभोज के साथ आयोजन संपन्न हुआ। संचालन महिला जिला अध्यक्ष ज्योति जैन ने किया।