top header advertisement
Home - उज्जैन << चांद पर पहुंचा भारत, टावर पर जश्न का माहौल

चांद पर पहुंचा भारत, टावर पर जश्न का माहौल


चांद की सतह पर सफल भारत ने सफल लैंडिंग कर ली।140 करोड़ देशवासियों की प्रार्थना और दुआ के साथ इसरो के वैज्ञानिको ने कमाल कर दिखाया। चांद पर लेंडिंग होते ही शहर में जश्न का माहौल शुरू हो गया, शहरवासियों ने टावर चौक पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

चांद पर सफलता पूर्वक पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। चांद पर चंद्रयान की लेंडिंग होते ही देशवासी ख़ुशी से झूम उठे। टावर चौक पर जश्न का माहौल रहा। शहरवासी ढोल बाजे और हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे थे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चाँद पर सफल लेंडिंग की बधाई दी। जश्न में महिलाए भी पीछे नहीं रही। लोगों ने जमकर नाच गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए और जश्न मनाया। जश्न मना रहे अजित सिंह ने बताया कि आज वैज्ञानिको ने एक बार फिर देश पर गर्व करने का मौका दिया है। भारत के इस गौरवशाली पर्व के हम सब साक्षी बने है। इधर मंत्री मोहन यादव भी जश्न में डूबे रहे और उन्होंने अपने समर्थको के साथ जश्न मनाया।

Leave a reply