top header advertisement
Home - उज्जैन << 22 अगस्त 2023 मंगलवार के आयोजन एवं समाचार

22 अगस्त 2023 मंगलवार के आयोजन एवं समाचार


1.       जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर टोली की बैठक आज भाजपा की ओर से प्रदेश में 5 स्थानों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। इसमें चौथी यात्रा के लिए उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा टोली बनाई गई है। टोली की बैठक आज दोपहर 12:00 बजे भाजपा लोक शक्ति कार्यालय में होगी। 

2.      जल आवर्धन योजना शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए राज्य शासन ने जल आवर्धन योजना में 30 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि इस राशि से जल व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू किए जाएंगे। वहीं योजना में 170 करोड़ की और राशि भी शासन से प्राप्त होगी । इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर राशि प्रदान करने की मांग की गई है।

3.     कार्योत्तर स्वीकृति की बैठक कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कराए गए उपचार की कार्योत्तर स्वीकृति के प्रकरणों के निराकरण के लिए आज एक बैठक होगी। संभागायुक्त डॉ संजय गोयल की अध्यक्षता में बैठक दोपहर 12:00 बजे होगी। बैठक में संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, सिविल सर्जन और नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

 

Leave a reply