top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप


उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नागचंद्रेश्वर मंदिर का वर्ष में एक बार पट खुलता है। ऐसे में यहां दर्शन के लिए लाखों भक्त देश के कोने कोने से पहुंचते हैं। महाकाल मंदिर समिति ने दो प्रकार के दर्शन व्यवस्था रखी है। आम श्रद्धालुओं के अलावा 250 रुपए शुल्क देकर दर्शन करने वालों की व्यवस्था भी है। ऐसे में सोमवार सुबह 250 रुपए शुल्क देकर कतार में लगे श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। भक्तों का आरोप है कि वे रात्रि से ही कतार में लगे हुए थे। उन्होंने शुल्क देकर पास खरीदा। उसके बावजूद भी सुबह उन्हें घंटों खड़ा रखा जा रहा है। मंदिर समिति के कर्मचारी अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि कलेक्टर ने जब मोर्चा संभाला तो उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अंदर जाने दिया।

Leave a reply