top header advertisement
Home - उज्जैन << गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज की साधरण सभा 80 नए सदस्य बनाए - लायन्स क्लब ऊर्जा द्वारा समाजजनों की फ्री मधुमेह जांच, देहदान के लिए प्रेरित किया

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज की साधरण सभा 80 नए सदस्य बनाए - लायन्स क्लब ऊर्जा द्वारा समाजजनों की फ्री मधुमेह जांच, देहदान के लिए प्रेरित किया


उज्जैन। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की वार्षिक साधरण सभा की बैठक इंदौररोड प्रशांति गार्डन में हुई जिसमें एक ही दिन में 80 नए संरक्षक एवं आजीवन सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान रचा गया। 
शुभारम्भ महर्षि गौतम के पूजन से हुआ। इस अवसर पर अखिल  भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकृष्ण जोशी,  श्रीमती लक्ष्मी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, प्रमोद व्यास, प्रदीप  तिवारी, मनीष शर्मा, विजय शर्मा उपस्थित थे। प्रारंभ में गणेश वंदना प्रबोध शास्त्री, मनोज व्यास ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत श्रीमती निवेदिता तिवारी, माही दुबे ने गाया। स्वागत भाषण में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने वर्ष भर की गतिविधियां प्रस्तुत कर गौतम संस्कार केंद्र और गौतम जयंती महोत्सव पर विस्तृत प्रकाश डाला। आय-व्यय के ब्यौरे का वाचन ट्रस्ट के सह कोषाध्यक्ष योगेश जोशी ने दिया। अतिथियों ने सेवा के लिए आशुतोष शास्त्री, अरुण त्रिपाठी का सम्मान किया। कार्यक्रम में 55 नवीन  आजीवन व 25 आजीवन संरक्षक बनाए गए। सभा में एमजेएफ लायन जेपी पंचारिया के माध्यम से लायंस क्लब उज्जैन ऊर्जा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर  का आयोजन समाजजनों के लिए किया गया। जिसमें चिकित्सीय स्टॉफ ने समाजजनों की निःशुल्क मधुमेह जाँच की। संस्था के लायन डॉ. देवेन्द्र सिंह राणा ने समाजजनों को विस्तृत जानकारी दी व देह दान तथा अंग दान के बारे में प्रेरित किया। संचालन अनिल शर्मा चाणक्य, मनोज व्यास ने किया। आभार कमल दुबे  द्वारा ने माना।

Leave a reply