top header advertisement
Home - उज्जैन << जिले में अभी तक औसत 567 मिमी वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 753.3 मिमी वर्षा हुई थी

जिले में अभी तक औसत 567 मिमी वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 753.3 मिमी वर्षा हुई थी


उज्जैन 21 अगस्त। इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 567 मिमी वर्षा हुई
है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 753.3 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान
21 अगस्त की प्रात: तक जिले में औसत 7.8 मिमी वर्षा हुई है। चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन
तहसील में 2, घट्टिया में 6, खाचरौद में 10, नागदा में 9, बड़नगर में 12, महिदपुर में 5, झारड़ा में
22 एवं माकड़ोन तहसील में 4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की
उज्जैन तहसील में 608 मिमी, घट्टिया में 373.3, खाचरौद में 602, नागदा में 696, बड़नगर में
559, महिदपुर में 515, झारड़ा में 640, तराना में 696.8 और माकड़ोन तहसील में 413 मिमी वर्षा
हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 760 मिमी, घट्टिया में 785, खाचरौद में
678, नागदा में 1021, बड़नगर में 609, महिदपुर में 744, झारड़ा में 722, तराना में 770 और
माकड़ोन तहसील में 691 मिमी वर्षा हुई थी।

Leave a reply