top header advertisement
Home - उज्जैन << बगलामुखी में पहली बार 251 ब्राह्मणों ने किए 24 लाख गायत्री मंत्र जाप महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की कामना से अनुष्ठान

बगलामुखी में पहली बार 251 ब्राह्मणों ने किए 24 लाख गायत्री मंत्र जाप महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की कामना से अनुष्ठान


उज्जैन। भैरवगढ़ रोड स्थित बगलामुखी धाम मंदिर में श्रावण के अधिकमास में पहली बार 251 ब्राह्मणों द्वारा 24 लाख गायत्री मंत्र जाप किए गए। 
जनकल्याण की कामना से यह अनुष्ठान भर्तृहरि गुफा के योगी पीर महंत श्री रामनाथजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। तीन दिन चले इस अनुष्ठान में अधिकांश ब्राह्मण बटुक थे जिन्होंने राजेश व्यास, गोपाल व्यास, कमलेश व्यास के आचार्यत्व में धर्म-शास्त्र के नियम पालन कर मां गायत्री के मंत्रों का जाप किया। शुभारंभ में बटुकों को आसन व माला प्रदान की गई तो समापन पर भोजन कराकर दक्षिणा देकर धोती भेंट की गई। अनुष्ठान की पूर्णाहुति अमावस्या पर्व के संयोग में 11 कुंडीय यज्ञ के साथ हुई जिसमें विश्वकल्याण की कामना से महाराजश्री ने ब्राह्मणों के साथ गाय के शुद्ध धी के साथ अनेक दुर्लभ औषधियों का प्रयोग कर 2 लाख 51 हजार आहुतियां प्रदान की। 

Leave a reply