top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन दी राजपूत परस्पर साख सहकारी संस्था मार्या. उज्जैन के कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

उज्जैन दी राजपूत परस्पर साख सहकारी संस्था मार्या. उज्जैन के कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण


उज्जैन- उज्जैन दी राजपूत परस्पर साख सहकारी संस्था मार्या. उज्जैन के कार्यालय 90 MIG साँदीपनी नगर उज्जैन पर 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । सर्वप्रथम संस्थाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह द्वारा झंडावंदन किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवीगण सर्वश्री जगदीश सिंह तोमर, उपेन्द्र सिंह सेंगर, प्रकाश सिंह कुशवाह, ऊषा पंवार अतिथि के रुप में उपस्थित थे । झंडावंदन पश्चात उपस्थित सभी सदस्यो व अतिथियोँ द्वारा सामूहिक राष्ट्र गान गाया गया ।
                   अतिथियोँ का स्वागत संस्था के संचालकगण सर्वश्री जयवीर सिंह सेंगर, बलवीर सिंह पंवार, रामसिंह भदोरिया,राजेश सिंह भदोरिया , विवेक सिंह हाडा,चंद्रभान सिंह राजपूत, उदयपाल सिंह सेंगर आदि ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि सहकारिता से छोटी छोटी बचत व ऋण मध्यमवर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों की बड़ी सहायता की जा सकती हैं संस्था    इस कार्य को सफलता के साथ कर रही हैं । समाहरों का संचालन उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदौरिया ने किया,आभार संचालक अरविंद सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

                                                                     ...000...

Leave a reply